Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण विषय पर आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण विषय पर आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। जॉयंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति नारी सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गयां जिसमें 32 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष मंजु सिंह और डिम्पल गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निर्वाहन की। महिला शक्ति की अध्यक्ष मधु गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में जोया असलम ने प्रथम, श्रष्टी गुप्ता द्वितीय और अर्पणा तीसरे स्थान पर रही। प्रशासनिक निदेशिका मोनिका रानीवाला और वित्तनिदेर्शिका रीना गर्ग ने सभी विजेता छात्राओं की सराहना की। इस दौरान प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर अनु बंसल, बीना चौहान, राखी बंसल, प्राची अग्रवाल, पूनम गुप्ता, अनुपमा जैन, गुंजन बंसल, रिचा गर्ग, मोनिका गर्ग, एकता मित्तल आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।