Thursday, October 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीपावली आनंद मेला महोत्सव कार्यक्रम संयोजक बने प्रवीण अग्रवाल सेवा सदन

दीपावली आनंद मेला महोत्सव कार्यक्रम संयोजक बने प्रवीण अग्रवाल सेवा सदन

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर की एक बैठक फिरोजाबाद क्लब में आयोजित की गई। बैठक में 10 नवंबर को लगने वाले दीपावली आनंद मेले की दिव्यता और भव्यता को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सभी सदस्यों ने सर्व समिति से दीपावली मेले का कार्यक्रम संयोजक निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल सेवा सदन एवं संजीव जैन विकी को सहसंयोजक बनाया है।
संस्कार भारती के महानगर अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता ने कहा कि दीपावली आनंद महोत्सव का आयोजन पिछले 20 वर्षों से परंपरागत रूप से किया जा रहा है। जिसमें कई कार्यक्रम कराये जाते है, जो कि अपने अलग ही होते है। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण अग्रवाल सेवा सदन ने कहा कि दीपावली आनंद महोत्सव कार्यक्रम में प्रख्यात कलाकार राहुल मुरादाबाद वालों की तरफ भगवान श्री राम का सूर्य तिलक कार्यक्रम, माता शबरी का रसोई एवं कई अन्य विहंगम कार्यक्रमों की श्रृंखला होगी। महामंत्री प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में संस्कृती विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयवीर सिंह मंत्री उत्तर प्रदेश संस्कृति मंत्रालय होंगे। बैठक में पदाधिकारी एवं सदस्यों को मेला में भव्यता और दिव्याता लाने संबंधित जिम्मेदारियां भी दी गई। बैठक में देवती देवी कॉलेज की प्रधानाचार्य सोनम सेठ, ब्रजप्रांत पदाधिकारी शिवाकांत पलिया, उपाध्यक्ष डीके सिंह, मीडिया प्रभारी दीपक गुप्ता कालू, उद्देश्य तिवारी, मयंक सारस्वत, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, बृजेश यादव, कपिल अग्रवाल, उमेश गुप्ता, विश्वनाथ, विजय टाइगर, मुकेश गुप्ता गाजीपुर, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।