Tuesday, October 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गोपाष्टमी पर पालिकाध्यक्ष ने किया गौ पूजन

गोपाष्टमी पर पालिकाध्यक्ष ने किया गौ पूजन

हाथरस। गोपाष्टमी के अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने नगर पालिका द्वारा संचालित, जलेसर रोड स्थित अस्थाई गौशाला पर पहुँच कर गौ पूजन किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजेश दिवाकर भी मौजूद रहे।
गौशाला में गौपूजन के पश्चात गायों को हरा चारा तथा गुड आदि भी खिलाया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि भाजपा की मोदी व योगी सरकार द्वारा गौसवर्धन पर विशेष जोर दिया गया हैं तथा शीघ्र ही लगभग एक करोड़ पेंसठ लाख की लागत से कान्हा गौशाला का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। जिसकी स्वीकृति शासन से हो चुकी हैं इसके बनने से गौवंश का सरंक्षण और बेहतरीन ढंग से हो सकेगा। इस अवसर पर येशुराज शर्मा, अमित ठाकुर, दिनेश गुप्ता, तरुण शर्मा, सोनू भारती, अरविन्द चौधरी, ललित, मुकेश आदि लोग उपस्थित रहे।