Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम ने उच्च प्रा. वि. सोफीपुर का किया निरीक्षण

डीएम ने उच्च प्रा. वि. सोफीपुर का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सोफीपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनहोंने बच्चों से अध्ययन संबंधीं जानकारी ली। साथ ही उनके प्रश्न पूछे। बच्चों की प्रतिभा और लगन देखकर जिलाधिकारी बेहद प्रसन्न नजर आए। डीएम ने वहां संचालित स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया। डीएम ने विद्यालय में साफ-सफाई रखने, शिक्षकों से ससमय विद्यालय में उपस्थित रहने की बात कही। जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो सके। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने राजस्व ग्राम सोफीपुर में औद्योगिक प्रयोजन हेतु चयनित भूमि का निरीक्षण किया। वहीं मौके पर गौशाला को भी देखा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी पुष्पेंद्र यादव के अलावा जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।