Tuesday, October 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ठंड से बचाव के लिए प्रमुख स्थानों पर प्रधान प्रतिनिधि ने जलवाए अलाव

ठंड से बचाव के लिए प्रमुख स्थानों पर प्रधान प्रतिनिधि ने जलवाए अलाव

ऊंचाहार, रायबरेली। विकासखंड ऊंचाहार की ग्राम पंचायत खुर्रमपुर के अंतर्गत आने वाले प्रमुख स्थानों पर प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा अलाव जलवाए गए। प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला (बाबा) ने कहा कि बढ़ रही ठंड से बचाव के लिए गांव के अंदर और क्षेत्र के प्रमुख तिराहे व चौराहे पर अलाव जलवाए गए हैं जिससे राहगीरों, मजदूरों को भी राहत मिलेगी।
बता दें कि नए साल की शुरुआत के साथ ही शीतलहर चलने लगी और कंपकंपाने वाली ठंड भी पड़ने लगी है। जिसमें आमजानस, दुकानदार मजदूरों और राहगीरों के लिए प्रमुख स्थानों पर अलाव जल जाने से राहत मिलेगी। लोगों प्रधान प्रतिनिधि के इस कार्य की सराहना की है।