Monday, June 16, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रदेश अध्यक्ष ने की जिला इकाई पदाधिकारियों संग बैठक, समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करने का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष ने की जिला इकाई पदाधिकारियों संग बैठक, समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करने का आह्वान

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सेंट्रल यूपी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया ने जिला फतेहपुर में संगठन विस्तार हेतु एक अहम बैठक का आयोजन होटल रामाड़ियन में किया। बैठक में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर समेत जिला इकाई के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की दिशा, कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर से संगठन की स्थिति की जानकारी ली और विस्तार की संभावनाओं पर विचार साझा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत ने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि आगामी महाराणा प्रताप जयंती को जिले में वृहद स्तर पर मनाया जाए, जिससे समाज में संगठन की सक्रियता और एकता का संदेश जाए। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा केवल एक जातीय संगठन नहीं, बल्कि सनातन सर्व समाज का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे समाज के उत्थान की दिशा में समर्पित होकर कार्य करें और राष्ट्र को सशक्त बनाने में योगदान दें। बैठक में संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा हुई, जिसमें युवाओं और महिलाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय सिंह गौर, विजय सिंह चौहान, नागेंद्र सिंह, अर्पित सिंह राणा, आशुतोष सिंह, प्रियांशु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।