सलोन, रायबरेली। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा इकाई सलोन के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त एवं सेवारत शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक राजेश कुमार मिश्र ने की। समारोह में एक दर्जन से अधिक शिक्षकों को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने शिक्षा के दिनों को याद करते हुए शिक्षकों को नमन किया। शाखा प्रबंधक ने बैंक की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक की ओर से 10 लाख रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर, टर्म लाइफ इंश्योरेंस, होम लोन, कार लोन एवं पर्सनल लोन पर शत-प्रतिशत प्रोसेसिंग शुल्क में छूट, एजुकेशन लोन तथा लॉकर चार्ज में 100 प्रतिशत छूट सहित कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में मो. इस्माइल खान, सुखराम शर्मा सागर, अशफाक जहां, राजेश पांडेय, नरेंद्र कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, सत्यनाम सिंह, अमरेश बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार, अजय पटेल, अनामिका सिंह, शिवप्रताप यादव नन्हे सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों योगेश नेवडे, आस्था साहू, ऋषभ सिंह एवं महेश सिंह ने कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन गौरव शर्मा ने किया।
Jansaamna