Sunday, September 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एफ.एस. विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया गया सम्मानित

एफ.एस. विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को किया गया सम्मानित

फिरोजाबाद। एफ.एस. विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों एवं जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह के मुख्य अतिथि बोधिसत्व डॉ. अखिलेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक सशक्त और संस्कारवान समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान सर्वोपरि है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि उन सभी गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है, जिन्होंने अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से पीढ़ियों को दिशा प्रदान की है।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज का ऐसा मार्गदर्शक है, जो विद्यार्थियों को अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाकर उन्हें राष्ट्र निर्माण के योग्य बनाता है। एफ.एस. विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने शिक्षा जगत से जुड़े विभिन्न संस्थानों को एक मंच पर लाकर गुरुजनों के सम्मान, शिक्षा की गुणवत्ता और समाज में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रतिकुलाधिपति डॉ. योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव, डॉ. नितिन यादव, कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज, महानिदेशक डॉ. अभिनव श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पाण्डेय, डॉ. दीदार सिंह यादव, महेश चंद्र राठौर, चंद्रभान सिंह राजपूत, डॉ. विशाल पाठक, डॉ. एस.पी. पालीवाल, डॉ. पदम सिंह, विजय तोमर, ऋषि कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, नीरज यादव, डॉ. आर.एस. करोरलिया, गजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।