Monday, March 3, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सदर विधायक ने किया सासनी-नानऊ मार्ग का शुभारंभ

सदर विधायक ने किया सासनी-नानऊ मार्ग का शुभारंभ

हाथरस। करीब एक दशक से जख्मी पड़े सासनी-नानऊ मार्ग का पुनर्निर्माण के लिए जनता के संघर्ष ने सफलता हासिल की, जिससे जनप्रतिनिधियों की नींद खुली और इस मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया गया। रविवार को सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने इस मार्ग का विधिवत शुभारंभ करते हुए लोगों के आवागमन का रास्ता खोला।
सासनी-नानऊ मार्ग पर, जो कई वर्षों से खस्ताहाल था, अब पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी। इस अवसर पर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने नगला ताल में पूजा अर्चना की और नारियल फोड़कर इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया।
सड़क निर्माण कार्य शहर की प्रतिष्ठित कंस्ट्रक्शन कंपनी बालाजी कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग दस करोड़ रुपये है। इस कार्य को समय से पूरा कराने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने ली है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सक्षम अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, राकेश शर्मा राजा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी, प्रेम सिंह कुशवाहा, निर्देश चंद्र वाष्र्णेय, विपुल लुहाड्या, अर्जुन सिंह, प्रमोद मानवत, मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, प्रदीप शर्मा, स्मृति पाठक, मूलचंद, योगेश कुमार सिंह, शिव देव दीक्षित, विवेक रावत, नीतू, कुंवर कन्हैया सिंह तोमर, विक्रम जादौन, कोमल सिंह तोमर, राजकुमार शर्मा, राम बिहारी शर्मा, मनोज श्रुति, विमल उपाध्याय प्रधान, अजब सिंह, ओम प्रकाश चैधरी, शिवकुमार प्रधान, ममता माहौर प्रधान, हरवीर सिंह प्रधान, बनी सिंह, भू प्रकाश, प्रेम सिंह कुशवाह पूर्व प्रधान, मुकेश शर्मा प्रधान, महावीर दिवाकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।