Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अक्षय तृतीय पर सर्राफा की दुकानों पर ग्राहकों की रही भीड़

अक्षय तृतीय पर सर्राफा की दुकानों पर ग्राहकों की रही भीड़

फिरोजाबाद। अक्षय तृतीय के अवसर पर सोने, चांदी आदि का सामान खरीदना शुभ माना जाता है। बुधवार को नगर सर्राफा बाजार में सोने-चॉदी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड उमड़ पड़ी।
शहर के रविन्द्रनाथ कन्हैयालाल सर्राफ की दुकान पर अक्षय तृतीय के दिन सोने-चॉदी की खरीददारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमडी। ग्राहकों ने अपनी पसंद अनुसार सोने-चांदी के सामानों की जमकर खरीददारी की। वहीं अक्षय तृतीय के दिन सोने-चांदी की खरीददारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए सर्राफा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही।