♦24 नवंबर को अलीगढ़ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हाथरस की टीम करेगी प्रतिभाग
हाथरस। जिला खेल कार्यालय की ओर से सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में जिला स्तरीय ओपन महिला वर्ग खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन एवं ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जबकि दो खिलाड़ियों को आरक्षित सूची में रखा गया है।
चयन एवं ट्रायल उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव और सुमन की देखरेख में संपन्न हुए। इस दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 24 नवंबर को अलीगढ़ स्थित अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।
जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों में भावना, राखी, भूमि, लेखनी, अंजली, प्राची सिंह, वंदना, राधिका शर्मा, नंदिनी और वंदना भारद्वाज शामिल हैं। वहीं आरक्षित खिलाड़ियों के रूप में तरन्नुम और पूजा कुमारी का चयन किया गया है।
इस अवसर पर दीपा कश्यप और असलम खान भी उपस्थित रहे। खेल विभाग के अधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी मंडलीय ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दीं।
Jansaamna