Tuesday, November 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शिकोहाबाद पब्लिक स्कूल का दबदबा

जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शिकोहाबाद पब्लिक स्कूल का दबदबा

शिकोहाबाद। ओपन इंटर स्कूल जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन शिकोहाबाद पब्लिक स्कूल में किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंदी पर भारी रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक प्राप्त कर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप जादौन डायरेक्टर यूरो एकेडमी स्कूल सिरसागंज, केशव दयाल शर्मा संस्थापक शिकोहाबाद पब्लिक स्कूल, अर्पित यादव डिस्ट्रिक्ट कोच उत्तर प्रदेश सरकार ताइक्वांडो एफिलिएशन उपस्थित रहे। चौंपियनशिप में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें कई बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए। ओवर आल प्रथम स्थान शिकोहाबाद पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान काशिया ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी, तृतीय स्थान एनसीएचएस ग्वालियर स्कूल रहे। गोल्ड मेडल विजेताओं में मेधा व दिव्यांश दिल्ली पब्लिक स्कूल, अतिक्ष ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल. लोकेश व अन्वी सेंट आरसीएस एकेडमी. उत्कर्ष ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल, अदिति इंडियन एकेडमी, कृष्णा राजपूत ,स्नेहा कुशवाहा, परी और दीपिका शिकोहाबाद पब्लिक स्कूल, सिल्वर मेडल विजेताओं में वैष्णवी ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल. सुभा ब्लूमिंग बड्स स्कूल, वंश व अक्ष शिकोहाबाद पब्लिक स्कूल और ब्रॉन्ज मेडल में आयुष ब्लूमिंग बड्स स्कूल रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।