Tuesday, November 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दलितों, शोषितों, पीड़ितों और वंचितों को खुशहाल बनाने के लिये संघर्ष कर रही है कांग्रेस-रामनिवास यादव

दलितों, शोषितों, पीड़ितों और वंचितों को खुशहाल बनाने के लिये संघर्ष कर रही है कांग्रेस-रामनिवास यादव

फिरोजाबाद। कांग्रेस ने दलितों को आरक्षण देकर मुख्य धारा से जोड़ने और पट्टे देकर संपन्न बनाने का काम किया है। उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने दमामल नगर में वाल्मीकि महासभा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद ही दलित समाज की समाज में गैर बराबरी को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें आरक्षण देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया था। आवासीय और कृषि भूमि पट्टे देकर उन्हें संपन्न और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया था। आज भी कांग्रेस दलितों, शोषितों, पीड़ितों, वंचितों सहित सभी को संपन्न और खुशहाल बनाने के लिये संघर्ष कर रही है और हमेशा करती रहेगी। मौजूदा सरकारें दलित समाज से सरकारी नौकरी छीन कर उन्हें ठेके पर काम करने को मजबूर करके गुलाम बनाने का काम कर रही हैं और सरकारी विद्यालय बंद कराकर उनके बच्चों को शिक्षा से भी वंचित रखना चाहती हैं जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
स्वागत समारोह में राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, शैलेंद्र शुक्ला, दिनेश उपाध्याय, संदीप कुमार, अजय यादव, धर्मेंद्र यादव, शांति दास शंखवार आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अमित कुमार अनार्य, राजेश कुमार वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, लालाराम, पवन कुमार, मुन्नालाल, पप्पू सिंह, गुलाब सिंह, राजू वाल्मीकि, मोहनलाल, गुलशन कुमार, बाबूलाल सहित अनेको वाल्मिक समाज के लोग मौजूद रहे।