Tuesday, November 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्लॉक प्रमुख ने लाभार्थियों को बांटे आवास के स्वीकृति प्रमाण पत्र

ब्लॉक प्रमुख ने लाभार्थियों को बांटे आवास के स्वीकृति प्रमाण पत्र

-मुख्यमंत्री आवास योजना के 148 और प्रधानमंत्री आवास योजना के 70 लाभार्थी हुए लाभान्वित
फिरोजाबाद। विकास खंड अरांव में ब्लॉक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत एवं परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने 218 पात्र लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए। जिसमें मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 148 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 70 लाभार्थी शामिल रहे।
परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास की सुविधा से वंचित न रहे। ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कोई भी जरूरतमंद परिवार बिना छत के न रहे, इसके लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहे हैं। लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए हर संभव सहयोग किया जा रहा है। आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। विशेष रूप से दिव्यांग लाभार्थियों ने सुरक्षित छत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन और प्रशासन का आभार जताया।