Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला उत्पीड़न की सुनवाई 7 को

महिला उत्पीड़न की सुनवाई 7 को

हाथरस, जन सामना संवाददाता। महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा एवं सुनवाई हेतु 7 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में बैठक आयोजित की गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी डा. राम प्रवेश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य महिला आयोग उ.प्र. के आदेशानुसार महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा एवं सुनवाई हेतु प्रत्येक माह के पहले बुद्धवार को बैठक आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि 7 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में महिला उत्पीडन की घटनाओं की सुनवाई की जायेगी।