Friday, March 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्यमंत्री ने सुश्री जे जयललिता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने सुश्री जे जयललिता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जे जयललिता के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। आज जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्मा के नाम से लोकप्रिय सुश्री जयललिता जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर तमिलनाडु के गांव, गरीब, महिलाओं एवं किसानों की भलायी के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि एक सफल राजनीतिज्ञ के रूप में सुश्री जयललिता ने तमिलनाडु के जन जीवन पर जो छाप छोड़ी है उसकी भरपायी कर पाना कठिन है। सुश्री जयललिता के निधन से तमिलनाडु की जनता ने जन-कल्याणकारी नेता खो दिया है।