Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तमंचा सहित गिरफ्तार

तमंचा सहित गिरफ्तार

सासनी, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गांव ममौता खुर्द के निकट से मय तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
गुरुवार की सुबह एसआई रामदास पचैरी गांव ममौता खुर्द की ओर शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें गांव के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। जिसे टोकने पर वह भागने लगा। मगर एसआई ने पीछा कर व्यक्ति को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी के दौरान एक तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गये। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर व्यक्ति को जेल भेजा है। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राकेश पुत्र सूरजपाल निवासी ममौता कलां बताया है।