Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसआरके पीजी काॅलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

एसआरके पीजी काॅलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

2016-12-09-02-ravijansaamna
एसआरके पीजी काॅलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुये छात्र।

छात्र संघ चुनाव जल्द कराने की रखी मांग
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। एसआरके पीजी काॅलेज के प्राचार्य को 2016-17 के छात्र संघ चुनाव कराने की समस्याओं को लेकर छात्रों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार के विषय अनुसार सभी विश्वविद्यालयों एवं महावि़द्यालयोें के छात्र संघ चुनाव संपन्न कराये जा रहे हैं। आगरा विश्व विद्यालय में छात्र संघ चुनाव संपन्न होने जा रहे हैं। विश्व विद्यालयों में विश्ववि़द्यालय के साथ एसआरेक पीजी में भी छात्र संघ चुनाव संपन्न होने हैं इसलिए जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव करायें नहीं तो छात्र आंदोलन को बाध्य होंगे। काॅलेज प्रशासन को समय दिया जाता है नहीं तो सोमवार से छात्र उग्र आंदोलन करेंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी काॅलेज प्रशासन की होगी। इस अवसर पर चैधरी देवेश यादव, जगमोहन यादव, अंकित तैलंग, पुष्पेंद्र, अमित, आशीष, शैलू यादव, रनजीत शर्मा, कन्हैया यादव, जितेंद्र यादव, राहुल यादव, रोमू यादव, सूरज यादव, अभिशेक शर्मा, राहुल पंडित, अर्पित गुप्ता, राधा अग्रवाल, सोनल शर्मा के साथ समस्त छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।