Friday, July 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छत से गिरकर बच्ची घायल

छत से गिरकर बच्ची घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में छत से गिरकर एक बच्ची की हड्डी टूट गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी सुरेन्द्र की तीन वर्षीय पुत्री आनंदी अपने परिजनों के साथ छत पर बैठी खेल रही थी। उसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिर गयी। जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसके गर्दन की हड्डी में चोट लगने की बात कही। जिसका उपचार किया गया।