Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मासूम सहित दो लोग झुलसे

मासूम सहित दो लोग झुलसे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर क्षेत्र के लालपुर में गर्म पानी से मासूम बच्ची झुलस गयी। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही एक घटना में महिला आग से झुलस गयी। थाना रसूलपुर क्षेत्र के लालपुर निवासी महेशचन्द्र की दो वर्षीय मासूम बच्ची कु0 सुरभी अपने घर में खेल रही थी। उसी दौरान अचानक गर्म पानी के पात्र में गिरने से वह बुरी तरह झुलस गयी। जिसको आनन -फानन में परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया। दूसरी घटना में जनपद एटा के थाना सकरौली निवासी 60 वर्षीय अलीमा पत्नी मुराद खां विगत रात्रि में संदिग्घ हालत में आग से झुलस गयी। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसको आगरा भेजा गया।