Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्राणि उद्यान में बब्बर शेर का जोड़ा लाया गया।

प्राणि उद्यान में बब्बर शेर का जोड़ा लाया गया।

2016-12-11-02-ravijansaamnaकानपुर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर प्राणि उद्यान में आज नंदनवन प्राणि उद्यान रायपुर, छत्तीसगढ़ से बब्बर शेर का जोड़ा लाया गया। नर बब्बर शेर का नाम अजय एवं मादा बब्बर शेर का नाम नन्दनी है। नर की उम्र 8 वर्ष एवं मादा की उम्र 6 वर्ष है। इनका जन्म नंदनवन प्राणि उद्यान रायपुर में हुआ था। इन्हें नंदनवन प्राणि उद्यान रायपुर, झारखण्ड से एक जोड़ा बाघ देकर विनिमय के तहत लाया गया है। दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है। इन्हें वर्तमान में कोरेन्टाइन वार्ड में पशुचिकित्सक एवं कीपर की देख रेख में रखा गया है।