Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मनोरंजन » ए जिंदगी तेरे वास्ते वीडियो होगी जल्द लाॅंच

ए जिंदगी तेरे वास्ते वीडियो होगी जल्द लाॅंच

2016-09-26-2-sspjsजिले के नवोदिक कलाकार करेंगे इसमें अभिनय
फिरोजाबाद, श्रीकृष्ण चित्तौड़ी। नगर के स्टेशन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित वार्ता के दौरान रेड कलर फिल्म एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर शाहरूख साहिल खान ने जानकारी देते हुये बताया कि जल्द ही एक वीडियो एलबम की शुरूआत की जायेगी जिसमें नवोदित कलाकारों को मौका दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इसके लिये कुछेक कलाकार चयनित हो गये हैं और कुछ का चयन होना अभी बाकी है। वीडियो एलबम जिंदगी तेरे वास्ते के नाम से होगी। जिसमें सुुहागनगरी के नवोदित कलाकारों को मौका दिया गया है। उन्होंने इसकी अभिनेत्री सोनी शर्मा से भी परिचय कराया। आगे कहा कि समाज को प्रेरित करने वाली कई कहानियों पर भी चर्चा हो रही है इसकी तैयारियां पूर्ण होने पर आगे बताया जायेगा। वार्ता के दौरान उनके साथ जैबा अंसारी, फरहा खान, जीनत अंसारी, आमिर अली, सुबूर अली, मौहम्मद शाहरूख, सूरज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।