Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेटी की शादी के लिए पैसों की तंगी हाल ने ली जान

बेटी की शादी के लिए पैसों की तंगी हाल ने ली जान

हाथरस, जन सामना संवाददाता। आज कस्बा हाथरस जंक्शन की रामपुर नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी को पैसों की तंगी के तनाव में आज हार्ट अटैक पड़ने के कारण मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा हाथरस जंक्शन की रामपुर नई बस्ती निवासी 59 वर्षीय उदयवीर सिंह पुत्र कल्याण सिंह की पुत्री की आगामी 27 फरवरी को शादी है और शादी की तैयारियों हेतु उदयवीर पिछले कई दिनों से स्टेट बैंक के चक्कर काट रहे थे लेकिन उन्हें कैश नहीं मिल पा रहा था जिससे उनके दिमाग में बहुत टेंशन थी और इसी सोच विचार में उन्हें आज तडके 5 बजे हार्ट अटैक पड गया जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में भारी कोहराम मच गया।