Monday, June 22, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला ने ससुर के खिलाफ थाने में दी तहरीर

महिला ने ससुर के खिलाफ थाने में दी तहरीर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के विजय नगर में एक विवाहित ने ससुर पर मारपीट करते हुए मायका पक्ष से रूपये माॅगाने की थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। थाना रामगढ़ क्षेत्र के विजय नगर निवासी 24 वर्षीय पूनम पत्नी रामचरन ने थाने में ससुरल ग्याप्रसाद के खिलाफ मारपीट करने के बाद घर से निकालते हुए मायके से 50 हजार रूपये लाने के लिए कहा। मारपीट से घायल महिला ने ससुर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पीड़ित महिला की माने तो उसके पति ने पूर्व में 24 हजार रूपये माॅगाये थे। वह आज तक वापस नही किये है। आज पुनः 50 हजार की ससुर द्वारा माॅग की गयी है। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज करने के बाद पीड़िता का जिला अस्पताल में डाक्टरी मुआयना भी कराया गया।