Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कलयुगी पुत्र ने मां से की मारपीट

कलयुगी पुत्र ने मां से की मारपीट

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कस्बे के मोहल्ला कुष्मांडा नगर में कलयुगी पुत्र ने अपनी मां के साथ मारपीट की और बचाने आए भाई को हसिया लेकर दौड़ा लिया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला कुष्मांडा नगर निवासी कैलाश नारायण साहू की पत्नी प्रेमा साहू ने पुलिस को बताया की आज दोपहर मेरा पुत्र अखिलेश कुमार साहू मेरे साथ मारपीट कर रहा था। बचाने आए मेरे दूसरे पुत्र जितेंद्र साहू को अखिलेश ने जान से मारने की नियत से हशिया लेकर दौड़ा लिया। मां को पटक-पटक कर लात घूसों से अखिलेश ने इतना मारा कि दीवार से टकरा कर उसका सिर फट गया और वह बेहोश हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है और शिकायत पर जान से मारने की धमकी देता है।