Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डाक कर्मियों की हड़ताल जारी

डाक कर्मियों की हड़ताल जारी

हाथरस, नीरज चक्रपाणी। सातवें वेतन आयोग के लागू हो जाने के बाद भी ग्रामीण डाक सेवकों को सातवें वेतन आयोग के हिसाब से वेतनमान नहीं मिलने से आक्रोशित डाक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और आज तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही तथा डाक कर्मियों ने आज जिले के मुख्य डाकघर का मुख्य गेट बंद कर जमकर नारेबाजी कर विरोध किया गया तथा डाकखाने में कामकाज ठप्प रहा जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।