Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छत से गिरकर बच्ची घायल

छत से गिरकर बच्ची घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में एक बच्ची छत से नीचे गिर गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी ओमकार की दो वर्षीय पुत्री कु0 अंशिका अपने घर की छत पर खेत रही थी। अचानक किसी तरह वह छत से नीचे गिर गयी, बच्ची की रोने की आवाज सुनकर परिजनों के साथ पडोसी भी मौके पर पहुच गये। जिन्होने बच्ची को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। जहा उसका उपचार किया गया। चिकित्सक की माने तो बच्ची की हालत खतरे से बाहर बतायी।