Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डायरिया फैलने से दो बच्चो की मौत

डायरिया फैलने से दो बच्चो की मौत

लोगों से जानकारी लेते नगर विधायक व सीएमओ

मौके पर पहुंचे नगर विधायक व सीएमओ
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण के मोहल्ला फॉलवाड़ी नई आबादी में डायरिया फैल गया। डायरिया फैलने से दो बच्चो की मौत हो गई। वहीं लोगों का कहना था कि क्षेत्र में साफ-सफाई न होने के कारण डायरिया फैला है। क्षेत्रीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश था। घटना की जानकारी पर नगर विधायक मनीष असीजा को होने पर क्षेत्र में पहुंचे। उन्होने डायरिया फैलने की सूचना सीएमओं को दी। मौके सीएमओ और उनकी टीम पहुंच गई।