Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान दिवस का आयोजन 16 अगस्त को विकास भवन में

किसान दिवस का आयोजन 16 अगस्त को विकास भवन में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। किसान दिवस का आयोजन तृतीय बुधवार (15 अगस्त 2018) को स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनिक अवकाश होने के कारण किसान दिवस का आयोजन 16 अगस्त दिन गुरूवार को विकास भवन के सभागार कक्ष में पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया जायेगा। किसान दिवस में सिंचाई, ऊर्जा एवं कृषि उत्पादन शाखा से जुडे विभाग, कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन, एवं रेशम विभागों के अतिरिक्ति कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, लीड बैंक मैनेजर तथा इंश्योरेन्श कंपनी के प्रतिनिधि आदि प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने दी है।