Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कारखानों व दुकान वाणिज्य अधिष्ठानों में 15 अगस्त को रहेगा अवकाश: डीएम

कारखानों व दुकान वाणिज्य अधिष्ठानों में 15 अगस्त को रहेगा अवकाश: डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय अवकाश के दिन औद्योगिक प्रतिष्ठान व दुकान/वाणिज्य अधिष्ठान में अवकाश रखने का प्रावधान है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी को निर्देशित करते हुए कहा कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उक्त प्रावधानों को प्रवृत्त कराने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि 15 अगस्त को कारखानों व दुकान वाणिज्य अधिष्ठान में अवकाश रहेगा। किसी भी श्रमिक को उत्पादन या व्यापारिक गतिविधि में संलग्न करने के लिए बाध्य नही किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रावधानों का उल्लघंन करने की दशा में विधिक कार्यवाही की जायेगी।