Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं पौधे

स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं पौधे

टूंडला, जन सामना संवाददाता। शुक्रवार को ग्राम पंचायत सरायनूरमहल में पौधरोपण किया गया। विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ग्राम प्रधान श्रीराम उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण बचाने में पौधे सहायक हैं। इनसे हमें शुद्ध वायु प्राप्त होती है। पेड़ों के बिना धरती पर जीवन संभव नहीं है। प्रकृति का संतुलन पेड़ लगाने से बना रह सकता है। ऋतुएं प्रकृति के हिसाब से चलती हैं। पेड़ होंगे तो बारिश भी होगी और पानी की कमी नहीं रहेगी। ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश निषाद ने कहा कि हम लोगों का उद्देश्य पर्यावरण बचाना होना चाहिए। पर्यावरण शुद्ध होगा तो बीमारियां नहीं होंगी। इस मौके पर विद्यालय, पंचायत घर और तालाब पर पौधरोपण किया गया। सोहनलाल, रामगोपाल, गोवर्धन सिंह, धर्मेन्द्र सिकरवार आदि मौजूद रहे।