Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चेकिंग के दौरान पकड़ा गया वाहन चोर गिरोह

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया वाहन चोर गिरोह

थाना मक्खनपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच को मिली सफलता
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के छह आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। मक्खनपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी की 16 मोटरसाइकिल, दो स्कूटी और एक कार बरामद की है।
शुक्रवार रात्रि मक्खनपुर थाना प्रभारी सुजात हुसैन और क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह को सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने छह लोगों को मौके से पकड़ लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 16 मोटरसाइकिल, दो स्कूटी और एक कार बरामद की है। पूछने पर इन्होंने बताया कि इनके द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। बाइक खड़ी दिखाई देने पर यह बाइक गायब कर देते थे। पकड़े गए आरोपियों के नाम विशेष यादव पुत्र सोपाली यादव निवासी मानधाता एका, इसरार पुुत्र भोलू निवासी मुस्ताक बिल्डिंग थाना दक्षिण फिरोजाबाद, हसीन खान पुुत्र अशफाक खान निवासी फतेहाबाद चैरान मोहल्ला फतेहाबाद, बबलू पुत्र रूमाल सिंह निवासी मिश्री का पुरा थाना मटसेना, सिद्धार्थ पुत्र होतीलाल निवासी मोहनीपुर शिकोहाबाद, शेरा परिहार पुत्र करन सिंह निवासी पिनाहट आगरा हैं।