Monday, May 4, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांवरियों की सेवा कर कमाया पुण्य

कांवरियों की सेवा कर कमाया पुण्य

टूंडला, जन सामना ब्यूरो। सावन के तीसरे सोमवार को लेकर क्षेत्र में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। श्री कृष्णा सेवा समिति बालमपुर द्वारा कांवरियों का स्वागत कर प्रसाद ग्रहण कराया गया। कमेटी अध्यक्ष डालचन्द्र एडवोकेट, महामंत्री रोहित उपाध्याय, श्रीभगवान, रूपराम, शिवशंकर, बालकिशन, कपूरचन्द्र, लीलाधर, श्रीकृष्ण, मुरारीलाल, महेश उपाध्याय आदि का सहयोग रहा। तहसील प्रशासन द्वारा तहसील के सामने भंडारे का आयोजन किया गया। एसडीएम डाॅ. सुरेश कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, पूर्ति निरीक्षक अरविंद यादव द्वारा कांवरियों को बिठाकर प्रसाद ग्रहण कराया गया।