Monday, June 22, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टैंक में गिरकर बच्चे की मौत

टैंक में गिरकर बच्चे की मौत

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा में एक छोटी सी लापरवाही के कारण एक मासूम बच्चे की जान ले ली घर में बन रहे शौचालय के खुले टैंक में बच्चे की डूबकर दर्दनाक मौत हो गयी इटावा जनपद के इकदिल इलाके में अपनी माँ के साथ मौसी के घर रहने आये 4 साल के कृष्णा की पानी के टैंक में डूबकर मौत हो गयी ये हादसा उस वक्त हुआ जब घर के सभी लोग सो रहे थे सुबह उठकर घर के लोगों ने कृष्णा को घर पर नहीं पाया जिसके बाद काफी देर के बाद कृष्णा को घर में बन रहे शौचालय के पानी के टैंक में मृत हालत में पड़ा देखा जिसके बाद कृष्णा को तुरंत ही बाहर निकाला गया जब तक उसकी मौत हो गयी थी मृतक के मौसा ने बताया की घर में मकान और शौचालय बनाने का काम चल रहा था जिसकी वजह से शौचालय का टैंक खुला रह गया जिससे उसमे गिरने से बच्चे की मौत हो गई मृतक कृष्णा फिरोजाबाद जिले का रहने बाला था।