Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने अटल जी की अस्थियों पर किये पुष्प अर्पित

डीएम सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने अटल जी की अस्थियों पर किये पुष्प अर्पित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कलेक्ट्रेट प्रागढ में जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा व कलेक्ट्रेट परिवार के साथ माती मुख्यालय मे अटल जी की अस्थियों पर पुष्पों को अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर विधायक विनोद कटियार, जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, एडीएम प्रशासन शिवशंकर गुप्ता, एएसपी अरूण कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम आनन्द कुमार सिंह, समाजसेवी कंचन मिश्रा, मीडियाजनों व कलेक्ट्रेट परिवार के कर्मचारी व क्षेत्रीय जनों ने भी अस्थियों पर पुष्प वर्षा कर नमन किया। कलश यात्रा भाजपा प्रदेश कार्यालय से चलकर जनपद के बॉर्डर रायपुर से लेकर भोगनीपुर तक कई हजार लोगों ने अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा कर नम आंखों से इस यात्रा में सम्मिलित हुए व उन्हें याद किया।