Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रधान समर्थकों ने महिला के आरोपों को बताया झूठा

प्रधान समर्थकों ने महिला के आरोपों को बताया झूठा

हाथरस, जन सामना संवाददाता। मुरसान क्षेत्र गांव सूसावली निवासी एक महिला द्वारा ग्राम प्रधान पर लगाये आरोपों के खिलाफ आज ग्राम प्रधान के समर्थकों ने कोतवाली का घेराव करते हुए महिला के आरोपों को झूठा बताया। ग्राम प्रधान के समर्थन में आये ग्रामीणों व महिलाओं का कहना था कि प्रधान पर महिला द्वारा लगाये गये सभी आरोप झूठे हैं और उन्हें गलत फसाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की। थाने का घेराव बाद कई गांवों के प्रधानों ने प्रधान के समर्थन में ब्लाक परिसर में बैठक कर उक्त आरोपों की निन्दा की और कोतवाली पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की।