Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के तत्वाधान में एक शिविर का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के तत्वाधान में एक शिविर का आयोजन किया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के तत्वाधान में राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में समस्या समाधान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों को निःशुल्क बस यात्रा के लिए यूडीआईडी कार्ड रेलवे यात्रा के लिए यूनिक कार्ड व पेंशन ऋण कृत्रिम अंग उपकरण की आवश्यकता हो वे शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में प्रत्येक रविवार को लगने वाले शिविर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ परिचालक विकलांग प्रमाण पत्र व आधार कार्ड के आधार पर परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा नहीं दे रहे है और दिव्यांगजन शिकायत जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग या राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यालय में दर्ज कराएं। मुख्य रूप से उपस्थित वीरेंद्र कुमार, अल्पना कुमारी, अरविंद सिंह, राहुल कुमार, अशोक वर्मा, व संतोष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।