Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला के साथ जेठ-जेठानी ने की मारपीट

महिला के साथ जेठ-जेठानी ने की मारपीट

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। ग्राम राम सारी निवासी दिनेश अवस्थी की बेवा शैलजा अवस्थी ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है कि उसके पति की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। ससुर द्वारा दिए गए पेड़ को आज वह कटवा रही थी मौके पर पहुंचे जेठ महेश अवस्थी, जेठानी मीना एवं इनका पुत्र दिलीप बबूल का पेड़ कटवाने को लेकर गाली गलौज करने लगा विरोध पर सब ने मिलकर मुझे मारा जिससे मुझे चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि यह लोग पहले भी मेरे साथ कई बार मारपीट कर चुके हैं।