Monday, April 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत

हाथरस, जन सामना संवाददाता। आज सुबह आगरा रोड पर ईंटों से भरी ट्रेक्टर ट्राली को लेकर आगरा जा रहे ट्रेक्टर चालक को पेशाब करने के दौरान एक ट्रक रौंदकर भाग गया जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हाथरस गेट क्षेत्रातंर्गत गांव हतीसा निवासी करीब 45 वर्षीय मोहन स्वरूप पुत्र भरतराम ईंटों का व्यापार करने हेतु हाथरस से ट्रेक्टर ट्राली में ईंटे लेकर आगरा जाता था। वह आज ट्रेक्टर ट्राली में ईंटे लेकर जा रहा था, रास्ते में वह आगरा रोड स्थित गांव बढार के पास ट्रेक्टर ट्राली को खडाकर सडक किनारे पेशाब कर रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार में आये एक अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और फिर रौंदता हुआ भाग गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर पाकर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। घटना की रिपोर्ट कोतवाली में देवेन्द्र पुत्र ज्वाला सिंह निवासी गांव हतीसा ने दर्ज करा दी है।