Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कर्रही में पत्रकार की बाइक हुई चोरी

कर्रही में पत्रकार की बाइक हुई चोरी

कानपुर, जन सामना संवाददाता। बाइक चोरी का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है कानपुर शहर में बाइक चोरी का गैंग एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। ताजा मामला सर्वेश पाठक( पत्रकार) की बाइक स्पलेंडर प्लस सरे बाजार कल गुरूवार शाम  को चोरी हो गयी। समाचार कवरेज करने के लिए अपनी लाल रंग की स्पलेंडर प्लस बाइक से कर्रही होते गुजैनी जा रहे थे। उसी समय गुलाबी बिल्डिंग में सब्जी लेने का विचार आया और बाइक किनारे खड़ी करके सब्जी लेने लगे और जैसे ही वापस लौटे तो देखा तो उनकी बाइक चोर चोरी कर ले गए। डायल 100 पर सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खानापूर्ति करके चलती बनी। कानपुर शहर में हो रही लगातार बाइक चोरी पुलिस के लिए सरदर्द बन गया है। देखने वाली बात यह होगी पुलिस इस मामले में कितनी तेजी दिखाती है। सर्वेश पाठक ने बर्रा थाने जाकर बाइक चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया।