Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बोर्ड की बैठक में हुए विकास प्रस्ताव पास

बोर्ड की बैठक में हुए विकास प्रस्ताव पास

हाथरस/सासनी, जन सामना ब्यूरो। नगर पंचायत कार्यालय में ईओ स्वदेश आर्य एवं नगर पंचायत अध्यक्ष लालता प्रसाद माहौर की संयुक्त अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक की गई। जिसमें विभिन्न विकास प्रस्ताव पास किए गये।
ईओ ने शहर में रूके हुए विकास कार्यों के लिए सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किए। जिसमें पेयजल, बिजली, सडक निर्माण, सफाई कार्य एवं विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु प्रस्ताव पास किए गये। इस दौरान विपिन कुमार, श्रीमती सुमनदेवी, विनोद कुमार, यासमीन अतुल जैन, दिनेश कुमार, मुकेश कुमार, राखी चैधरी, अनीता, रितू दुवी, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, आदि सभासद मौजूद थे।