Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबंगों ने किशोर के साथ की मारपीट

दबंगों ने किशोर के साथ की मारपीट

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। अपने भाई से मिलने थाने आ रहे किशोर को दबंग युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से लिखित शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला वसंत विहार निवासी पप्पू साहू के पुत्र शिवम 17 वर्ष ने बताया कि वह कक्षा 10 का छात्र है उसके भाई को पुलिस भरत मिलाप में झगड़े के आरोप में थाने पकड़ लाई थी। जिससे मिलने रात्रि करीब 2रू00 बजे वह थाने आ रहा था। पोस्ट ऑफिस रोड के सामने मिले दस बारह युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट की जिससे उसका सर फट गया और चोटे आई है। साथ में आ रहे चचेरे भाई दिव्यांशु 10 वर्ष जो कक्षा 5 का छात्र है, को भी हमलावर युवकों ने चांटे-चांटे मारकर घायल कर दिया।