Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डा. जितेन्द्र स्वरूप फौजी के जन्म दिन पर कल प्रभातफेरी

डा. जितेन्द्र स्वरूप फौजी के जन्म दिन पर कल प्रभातफेरी

हाथरस, जन सामना संवाददाता। कल 1 जनवरी को श्री राम दरबार प्रभातफेरी मंडल, साहित्य संगम, श्री वेद भगवान सनातन धर्मसभा तथा पं. किशोरीलाल स्मृति योग संस्थान के तत्वावधान में डा. जितेन्द्र स्वरूप शर्मा फौजी की 78 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक रमनपुर रोड स्थित त्रिभैरवनाथ सिद्ध मूर्ति मंदिर पर श्री राम दरबार प्रभातफेरी मंडल द्वारा भजन संकीर्तन तथा मातृछाया केन्द्र पर भी प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक हवन, पूजा, अर्चना एवं मातृछाया के छात्रों को प्रसादी व उपहार वितरण किये जायेंगे। सायंकाल 4 बजे से साहित्य संगम व श्याम धारा तथा ब्रजकला अकादमी द्वारा धार्मिक कवि सम्मेलन, 7 बजे आरती व प्रसाद वितरण के उपरान्त भजन संध्या प्रभू इच्छा तक आयोजित होगी।