Monday, April 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो वाहनों को मारी टक्कर

हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो वाहनों को मारी टक्कर

2017-01-02-06-ravijansaamnaकानपुर, अर्पण कश्यप। गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर चौकी क्षेत्र के हाईवे पर आज दोपहर भौती की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक चारपहिया वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार में बैठी 80 वर्षीय महिला को चोट आयी मौके पर पूछताछ में पता चला कि पनकी निवासी अंशुल वर्मा पिता अनिल वर्मा सीसामऊ मे बैंक मैनेजर पद पर कार्ययत है अंशुल अपने दोस्त व दादी को श्याम नगर रिश्तेदार के घर छोड़ने जा रहा था तभी गुजैनी हाईवे के सामने पीछे से तेज टक्कर लगी सभी बदहवाश गाड़ी में ही पडे़ रहे वही दूसरी गाड़ी अलीगढ़ निवासी राजकुमार तोमर अपने ड्राईवर मुकेश कुमार के साथ लखनऊ किसी काम से जा रहे थे तभी बीच में ये हादसा हुआ पब्लिक ने पहुंच कर सभी को गाड़ी से निकाला फिलहाल वृद्धा को छोड़ कोई हताहत नहीं मौके पर पहुँची पुलिस को तहरीर दी पुलिस छानबीन में जुटी।