Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाई की ससुराल में प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती

भाई की ससुराल में प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी युवती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रेम का रंग सिर चढ़कर बोलता है। आज ऐसा ही मामला नगर के सुभाष तिराहे पर देखने को मिला जब एक युवती भाई की ससुराल में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अडी थी। जबकि भाई उसको अपने साथ घर ले जाने के लिए बार-बार मना रहा था। युवती को थाना उत्तर ले जाया गया।
जनपद अलीगढ़ निवासी मनोज की ससुराल दक्षिण क्षेत्र करबला में है। जो भैया दौज पर अपनी ससुराल आया हुआ था। उसी के पीछे उसकी बहन अकेले घर से करबला आ गयी। जहां प्रेम प्रसंग की दिवानी पडोसी युवक के साथ रहने की जिद कर रही थी। जिसको उसका भाई अलीगढ़ ले जाने के लिए रोडबेज बस स्टैण्ड पहुंचा। जहां से बार-बार प्रेमी के घर भागने के लिए सड़क पर दौड रही थी। उक्त मंजर को देखते हुए मौके पर लोगो की भीड लग गयी। मनोज के साले बार -बार उसको रोक रहे थे लेकिन कई बार बस के नीचे जाकर जान देने का भी प्रयास किया। भीड ने युवती को पुलिस की सहायता से थाना उत्तर भेजा। जहां वह प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी थी।