Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टेंपो से टकराकर लेखपाल घायल

टेंपो से टकराकर लेखपाल घायल

2017-01-03-08-ravijansaamnaसासनी, जन सामना संवाददाता। घने कोहरे के में सड़क के किनारे खड़े टेंपो से बाइक टकराने जाने के कारण लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। हाथरस के रहने वाले मनोज कुमार सासनी तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। मंगलवार की सुबह वह ड्यूटी के लिए अपनी बाइक द्वारा सासनी आ रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही वह कंकाली मंदिर के निकट आए तो घने कोहरे के कारण सड़क के किनारे खड़ा टेंपो दिखाई नहीं दिया। जिससे उनकी बाइक टेंपो में टकरा गई। लेखपाल मनोज कुमार गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर राहगीर एवं खेतों में काम कर रहे किसानों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर एसडीएम ओमवीर एवं पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गये। जहां ऐंबुलेंस के जरिए लेखपाल मनोज कुमार को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।