Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सभासद ने बच्चों को बांटे स्वेटर

सभासद ने बच्चों को बांटे स्वेटर

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पूर्व माध्यमिक विद्यालय दयानतपुर में वार्ड 7 के सभासद निशान्त उपाध्याय द्वारा शासन से आये बच्चों के लिये स्वेटरों का वितरण किया गया।
इस मौके पर मां सरस्वती के छविचित्र पर निशान्त उपाध्याय, प्रधानाचार्या श्रीमती बीना कुमारी, सुनीता सरदाना, रीना कुलश्रेष्ठ, अमित भारती, धीरेन्द्र पाठक आदि ने दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर ललित कुमार कौशिक, अविनाश गौड़, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, एस.एम.एल. अध्यक्ष सीमा आदि उपस्थित थे।