Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा बूथ समितियों का अभिनन्दन

भाजपा बूथ समितियों का अभिनन्दन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी का बूथ समिति अभिनन्दन सप्ताह के तहत क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने बूथ सं. 420, 421 सिकन्द्राराऊ विधानसभा की बिसाना में बूथ समिति के अध्यक्ष और उनकी पूरी कमेटी का भाजपा का पटका पहना कर व माथे पर तिलक लगाकर अभिनन्दन किया। लहरा मंडल के रूहेरी बूथ सं. 11, 12 पर बूथ समिति का माला व भाजपा का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। सासनी में बूथ सं. 94 की समिति का माला व दुपट्टा पहना कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर भवानीसिंह ने बूथ समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने निर्णय लिया है कि भाजपा की नींव मेरी बूथ समिति है जिस तरह नींव की पूजा होती है, ठीक उसी तरह मेरी बूथ समिति का सम्मान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक व चेयरमैन करेंगे तो उनको भी पार्टी में मजबूती प्रदान करने का जज्बा होगा। बूथ समिति ही पार्टी नींव को मजबूती देगी। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने सभी का आभार प्रगट किया।
इस अवसर पर विधायक हरीशंकर माहौर, विधायक वीरेन्द्र सिंह राना, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचयात चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय व संजय सक्सैना, हरीशंकर राना ‘भूरा पहलवान’, सन्तराज सिंह, ओजवीर सिंह राना, के.के. शर्मा, मुकेश कौशिक, रामकुमार वर्मा, विमल प्रधान, यतेन्द्र आर्य, राजपाल दिसवार, राजकुमार शर्मा, ध्रुव शर्मा, मोहित शर्मा, विशाल गुप्ता, मनोज उपाध्याय, घूरेलाल कुशवाहा आदि उपस्थित थे।