शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। सिक्सलेन निर्माण के साथ ही आवादी क्षेत्र के जल निकासी को लेकर एनएचएआई द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है। प्रोफेसर कॉलोनी और आदर्श नगर की जनता शुक्रवार को नाला निर्माण में बरती जा रही लापरवाही को लेकर सड़क पर आ गई और विरोध कर कार्य को रुकवा दिया। चेतावनी दी है अगर नाला निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया गया तो जनता आंदोलन को बाध्य होगी।
हाईवे अथॉरिटी द्वारा एनएचटू को सिक्सलेन में बदला जा रहा है। निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। सर्विस रोड के सहारे पानी निकासी के लिए नाला निर्माण कार्य चल रहा है। आदर्श नगर और प्रोफेसर कॉलोनी की जनता शुक्रवार सुबह सड़क पर आ गई और नाला निर्माण का विरोध करते हुए कार्य बंद करा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एटा चौराहा और सुभाष तिराहे पर नाले की गहराई पांच फीट के करीब है, लेकिन प्रोफेसर कॉलोनी में इसकी गहराई कम कर दी है। जिससे क्षेत्र में जल भराव की समस्या रहेगी। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए नाला निर्माण का विरोध किया। जिसकी बजह से नाला निर्माण कार्य रोकना पड़ा। क्षेत्रीय जनता ने चेतावनी दी है अगर नाले की गहराई समान रूप से नहीं की गई तो जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इसके साथ ही जब तक नाला नहीं बनता है, तब तक वैक्लपिक रूप से पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए। जिससे क्षेत्र में जल भराव की समस्या न हो।इस अवसर पर रक्षपाल सिंह, ओमकार यादव, आशू, प्रोफेसर रघुवीर सिंह, मोहित यादव, मुकेश कुमार, सुरजन सिंह सहित भारी संख्या में युवक और महिलाएं मौजूद रहीं।
Jansaamna