Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में किशोरी की मौत कई लोग घायल

सड़क हादसों में किशोरी की मौत कई लोग घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में हुए अलग -अलग सड़क हादसों में एक किशोरी की मौत हो गयी। वही कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना खैरगढ़ क्षेत्र निवासी ब्रहमचन्द की 14 वर्षीय पुत्री कु0 रजनी सड़क के किनारे खडी कुछ काम कर रही थी। उसी दौरान अचानक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगो का हुजूम लग गया, उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही अन्य सड़क हादसों में उत्तर क्षेत्र के बौद्धाश्रम रोड निवासी 22 वर्षीय शिवम् शर्मा पुत्र सुरेन्द्र शर्मा बाइक द्वारा पढकर अपने घर आ रहा था। उसी दौरान टापा खुर्द के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वही अन्य सड़क हादसों में थाना रसूलपुर क्षेत्र के खंजापुर निवासी ओसपाल का पुत्र प्रयान्शू सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया, शिकोहाबाद क्षेत्र निवासी जितेन्द पुत्र रामप्रकाश, सूरज पुत्र रमेशचन्द्र आदि लोग घायल हो गये। जिनको भी उपचार जिला अस्पताल में किया गया।